विंटर सीज़न आ चुका है। और यही एक ऐसा मौसम है जिसमें आप नई जगहों पर घूमने-फिरने winter vacations in India का आनंद उठा सकते है। क्यूंकि, सर्दियों के मौसम में गर्मियों की तरह न तो पसीने से तर होने की परेशानी होती है और ना ही बार-बार कपड़े बदलने की टेंशन होती है।
तो अगर आप भी इस विंटर सीजन में अपने हॉलीडेज और वीकेंड को खास बनाने के लिए ऐसी जगहें तलाशने में लगे है where to go in winter in India, जहां जाकर आप जिंदगी के खूबसूरत पल बिता सकें, तो हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। क्यूंकि यहां हम आपको भारत की उन खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सर्दियों में अपने फैमिली के साथ विभिन्न संस्कृतियों से रूबरू होने के साथ ही प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते है place to visit in India in winter।
जो लोग बर्फबारी का आनंद उठाना चाहते हैं उनके लिए शिमला-कुफरी निश्चित रूप से एकदम बढ़िया जगह रह सकती है। हिमाचल की राजधानी कहा जाना वाला शिमला रोलिंग पहाड़ियों और बर्फ से ढके जंगलों से घिरा हुआ है, जहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटीज का भी मज़ा उठा सकते है। यहां स्थित मॉल रोड पर ऐसे कई रेस्तरां है, जहां आप गर्म चाय की चुस्की लेते हुए हिमालय के मनोरम दृश्यों का आनंद उठा सकते है।
गंगा के किनारे बसा ये शहर आपको आत्मिक शांति का अनुभव कराता है, आप यहां जितनी बार जाएंगे उतनी बार कुछ नया अनुभव करेंगे। सर्दियों के मौसम में तो यहां घूमने का मज़ा ही कुछ अलग होता है। ऋषिकेश में आप विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग, ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग समेत और कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं।
देश के कोने में बसा ये छोटा सा शहर आपकी मस्ट विजिट लोकेशन में शामिल होना चाहिए। यहां बीच, ग्रीनरी, पुर्तगाली संस्कृति और बेहतरीन सी फूड का मज़ा उठाया जा सकता है। यहां की ईजी गोइंग वाइब आपको सभी तरह का मेंटल स्ट्रेस भूलाने को मजबूर कर देगी।
भारत और पाकिस्तान की सरहद से सटी इस सफेद रेतीली धरती का नजारा सर्दियों के मौसम में देखने लायक है। यहां सर्दियों में कच्छ उत्सव मनाया जाता है, जिसमें शामिल होकर आप देश के कुछ अनदेखे और सुंदर दृश्यों का लुत्फ उठा सकते है।
डलहौजी प्राकृतिक नजारों, फूलों, घास के मैदान, तेज गति से बहती नदियों और धुंध के पहाड़ों से घिरा हुआ है। अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप हिमाचल की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच कुछ खूबसूरत पल बिताना चाहते है तो आप डलहौजी को अपना हनीमून डेस्टिनेशन चुन सकते है।
अगर आप झरने, पहाड़ और कॉफी की खुशबू के बीच कुछ दिन गुजरना चाहते हैं, तो भारत के स्कॉटलैंड कहें जाने वाले कुर्ग शहर में आपको जरूर जाना चाहिए। सबसे अच्छी बात ये है कि यहां आप कम खर्चे में प्राकृतिक नजारों का आनंद उठा सकेंगे।
देवदार के पेड़ों से घिरा शिलांग भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, विरासत और परंपराओं के लिए जाना जाता है। झरनों के अलावा, पहाड़ की चोटियां, म्यूजियम, जू और यहां की प्राचीन धरोहर देखने लायक है।